छत्तीसगढ़

अतरिया में 17 क्विंटल अवैध धान जब्त

17 quintals of illegal paddy seized in Atariya

खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण कर दी दबिश

रायपुर/धान खरीदी के दौरान अवैध भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य एवं कृषि उपज मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने खैरागढ़ जिले के ग्राम अतरिया स्थित मेसर्स आगरचंद पारख बाजार के व्यापारिक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया। खाद्य विभाग के अनुसार, जांच में प्रतिष्ठान में 17 क्विंटल धान का अवैध भंडारण पाए जाने पर धान जब्त करने की कार्रवाई की गई।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम, 1972 की धारा 19(4) के तहत की गई।

धान खरीदी के दौरान भंडारण एवं कारोबार में नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विभागीय निगरानी की जा रही है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच का उद्देश्य अवैध भंडारण की पहचान कर कार्रवाई करना तथा कृषि उपज की खरीद-बिक्री में पारदर्शिता बनाए रखना है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी की रोकथाम के लिए संयुक्त जांच का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। खाद्य एवं मंडी विभाग आपसी समन्वय से निगरानी करेंगे और अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त जांच दल में सहायक खाद्य अधिकारी श्री संजय ठाकुर, खाद्य निरीक्षक श्री विनोद सागर, श्री मनीष ध्रुव तथा मंडी उपनिरीक्षक श्री हरीश सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button