छत्तीसगढ़

SP रॉबिन्सन गुरिया समेत 15 को मिलेगा पदक

15 people, including SP Robinson Guria, will receive medals.

रायपुर । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2026 के लिए केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक देने की घोषणा की है। इसमें छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अधिकारी और जवानों के नाम शामिल हैं। इन सभी का चयन स्पेशल ऑपरेशन के लिए किया गया है। सूची में SP रॉबिन्सन गुरिया, एडिशनल SP अक्षय प्रमोद साबद्रा और अजय कुमार सहित पुलिस के अलग-अलग रैंक के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

गृह मंत्रालय की ओर से 31 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के इन पुलिसकर्मियों को 22 सितंबर 2025 को किए गए ऑपरेशन के लिए पदक दिया जाएगा।

सूची में ये 15 नाम शामिल

रॉबिन्सन गुरिया – SP

अक्षय प्रमोद साबद्रा – एडिशनल SP

अजय कुमार – एडिशनल SP

सुशील कुमार नायक – एडिशनल SP

आशीष कुमार नेताम – डिप्टी SP

महेंद्र पोताई – सब इंस्पेक्टर

पुरुषोत्तम कुपाल – हेड कांस्टेबल

रामकुमार दर्रो – हेड कांस्टेबल

भुनेश्वर मरकाम – कांस्टेबल

जैनू राम दुग्गा – कांस्टेबल

राजेश सलाम – बीएफ कांस्टेबल

लिखेश्वरी नाग – बीएफ महिला कांस्टेबल

चमन लाल – बीएफ कांस्टेबल

लक्ष्मण राम कोर्राम – कांस्टेबल

सोमरू राम वड्डे – कांस्टेबल

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह पदक विशेष ऑपरेशन, जांच और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए घोषित किए हैं। उपलब्ध सूची में छत्तीसगढ़ के ये नाम विशेष ऑपरेशन श्रेणी में दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button