इंदौर। यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बाद आज यूक्रेन के राष्ट्पति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मिलेंगे। ट्रंप से मुलाकात से पहले जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध जल्द समाप्त होना चाहिए। उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दिए गए बयान में कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की चाहें तो तुरंत युद्ध खत्म कर सकते हैं। सोमवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप, जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के बीच एक अहम कूटनीतिक बैठक होने वाली है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में साफ किया कि वे यूक्रेन को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) की सदस्यता दिए जाने के खिलाफ हैं। उन्होंने 2014 में क्रीमिया के रूस में विलय की घटना को याद दिलाते हुए कहा कि कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं हैं। ओबामा प्रशासन के दौरान बिना एक गोली चले क्रीमिया रूस को चला गया था।
अमेरिका पहुंचते ही जेलेंस्की ने दिया बड़ा बयान, आज ट्रंप से होगी मुलाकात
Zelensky made a big statement as soon as he reached America, will meet Trump today
