छत्तीसगढ़राजनीतिहमर प्रदेश/राजनीति
लोहरडिह में हुए आगजनी व प्रसांत साहू के मौत को लेकर युवा साहू समाज ने गृहमंत्री शर्मा का किया पुतला दहन

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। कवर्धा जिले के लोहरडिह में हुए आगजनी और पुलिस हिरासत में प्रसांत साहू के मौत को लेकर गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक मुख्यालय के बस स्टैण्ड चौक में युवा साहू समाज ने गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला फुककर जमकर नारेबाजी करते हुवे इस्तीफ़ा की मांग किये है। पुतला दहन के दौरान साहू समाज के लोग और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई। प्रसांत साहू के मौत को लेकर साहू समाज में आक्रोश है और घटना की निंदा किये है।



