ताड़ी बेचने के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस को मिली सफलता, 4 साल बाद गिरफ्तार हुए कातिल

रिपोर्टर : देवीचरण ठाकुर
गरियाबंद। गरियाबंद में पुलिस को 4 साल पहले एक हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली है। मामला देवभोग के दहिगांव का था। जहां आपसी रंजिश के चलते ताड़ी के नशे में धुत्त युवक के सर में पत्थर मार कर हत्या कर दिया गया था। मृतक झसकेतन के पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बावजूद तत्कालीन थाना प्रभारी ने जांच की खाना पूर्ति कर केस को खात्मा में डाल दिया था, लेकिन मृतक के परिजन लगातार न्याय की मांग को लेकर उच्च स्तर पर शिकायत कर रहे थे।
राजिम विधायक रोहित साहू ने जब लंबित मर्ग जांच के मामले को सदन में उठाया तो मामले की नए सिरे से जांच शुरू कर दी गई। संदेह के आधार पर साइबर सेल ने घटना के समय मौजूद कई लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो मामले का खुलासा हो गया। मामले में हत्या के आरोप में देवीसिंह प्रधान ने हत्या कबूल कर लिया उसे हत्या का आरोपी बनाया गया है, जबकि घटना में साक्ष्य छुपाने के आरोप में गांव के ही हेमसिंह रजक को भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की तैयारी पुलिस ने कर लिया है।
इस पूरे हत्याकांड में तत्कालीन थाना प्रभारी रहे हर्षवर्धन बेस के कार्यशैली पर भी कई सवाल खड़ा हो रहा है, पीड़ित पिता ने न्याय के बदले जेल भेजने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया की ताड़ी बेचने को लेकर हो रहे शिकायत के कारण मृतक और आरोपी देवीसिंह बीच आपसी रंजिश थी, यही हत्या का कारण बना।



