सड़क हादसे में युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया नेशनल हाइवे जाम

गरियाबंद @ लोकेश्वर सिन्हा। गरियाबंद में बीती रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद आज सुबह से ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे 130 सी जाम कर दिया था। हालाकि भारी संख्या में मौजूद पुलिस प्रशासन ने सूझ बूझ से रास्ता जाम के दो घंटे बाद ही बहाल कर दिया।

आपको बता दे कि कल बुधवार की रात नेशनल हाइवे में मालगांव पुल के पास हूमन निषाद टहल रहा था, तभी एक बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दिया। हादसे में बेसुध पड़े युवक को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।आक्रोशित ग्रामीणों ने तो वाहन चालक की धुनाई कर दिया, फिर बाइक को आग लगा दिया। पुलिस ने दखल दिया तो रात को ही अस्पताल में ग्रामीण युवकों के द्वारा तोड़ फोड़ किया गया। और ग्रामीण व युवको द्वारा पुलिस के साथ झुमझटकी भी हुई। वही आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सुबह से नेशनल हाइवे भी जाम कर दिया था। और उचित मुआवाजा राशि देने की मांग कर रहे थे। भारी संख्या में महिला भी इस प्रदर्शन में शामिल थे।

Exit mobile version