लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद । गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर और बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव विनोद तिवारी के नेतृत्व में प्रदेश भर से यूका नेता जुटे, काफिला देवभोग तक पहुंचते देर शाम हो गई। यहां प्रदेश के नेता सत्येंद्र चेलक और संजय नेताम के नेतृत्व में युका नेताओं ने विशाल मशाल रैली निकाल कर सरकार को ललकारा। देर तक यूका नेताओं ने मशाल लेकर देवभोग की सड़को पर रैली की शक्ल में निकले फिर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार यूका नेताओं का ये विशाल जमावड़ा, वाहन के काफिले और आतिशी स्वागत बाजी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा था।
बताया जाता है कुछ ही दिनों में यूथ कांग्रेस का संगठनात्म चुनाव होना है, ऐसे में शीर्ष नेता स्थानीय कार्यकर्ताओं को आयोजनों के बहाने रिचार्ज कर रहे हैं।