छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार हिंसा मामले में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष व उसका साथी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में 10 जून को हुई आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। शनिवार को एक महीने से फरार जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ट्रेन से महाराष्ट्र भाग रहा था, जिसके पुलिस ने चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया है। उसके साथ ही एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा गया है। इस मामले में अब तक कुल 155 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

इस हिंसा में गिरफ्तार दूसरे आरोपी में जिला बालोद निवासी प्रवीण महिलांगे भी शामिल है। जिसे संयुक्त कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ कर एवं वहां खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर अंदर रखे लैपटॉप, मोबाइल एवं हार्ड डिस्क को चोरी करते हुए वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है। आरोपी प्रवीण महिलांगे अपने हाथ में एक बड़ा बांस का डंडा लिए हुए तोड़फोड़ करते हुए कार से लैपटॉप, हार्ड डिस्क एवं अन्य सामान चोरी करके अपने हाथ में रखा हुआ है। इसके पूर्व भी संयुक्त कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ करते हुए वहां खड़े एक व्यक्ति का मोबाइल लूट कर भागने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूट का मोबाइल जप्त किया गया था।

बीते दिनों 7 आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार

दरसअल, 10 जून को हुई हिंसा में शहर में जमकर आगजनी और तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। आज 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें से एक आरोपी, घटना के दौरान तोड़फोड़ करते हुए, मोबाइल लूटकर हो फरार गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और लूटा हुए मोबाइल उसके कब्जे से बरामद किया गया है। अब तक पुलिस द्वारा 145 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तलाश जारी है।

भीम आर्मी क्रांतिवीर का संस्थापक किशोर नवरंगे गिरफ्तार

इससे पहले बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने भीम आर्मी क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है। जिले में हिंसा और प्रदर्शन के बाद से ही किशोर नवरंगे फरार था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नवरंगे ने ही 10 जून को धरना और रैली का आयोजन किया था। किशोर नवरंगे के ही आह्वान पर प्रदेशभर से समाज के लोग बलौदाबाजार पहुंचे थे। जिले में हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी जिसके बाद अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस किशोर नवरंगे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावनाएं हैं।

10 जून को हुई थी हिंसक घटना

उल्लेखनीय है कि, 10 जून को बलौदाबाजार में हुए भयानक हिंसक घटना में बदमाशों ने कलेक्ट्रेट परिसर में रखी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। वहीं पूरी बिल्डिंग धूं-धूं कर जल गई थी। हालांकि, इस घटना के कुछ घंटों पहले ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मामले की न्यायिक जांच की घोषणा कर दी थी। लेकिन आक्रोशित लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button