मध्यप्रदेश

रीवा में युवक की पीट-पीटकर हत्या:घर से फाग गाने निकला था, छह संदेही गिरफ्तार, गांव में तनाव; पुलिस तैनात

Youth beaten to death in Rewa: He had left home to sing Phaag songs, six suspects arrested, tension in the village; police deployed

रीवा के छतैनी गांव में सोमवार रात युवक की मारपीट कर हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मंगलवार सुबह शव मिलने के बाद मृतक की पहचान प्रिंस सिंह उर्फ छोटू के रूप में हुई है।

 

बताया जा रहा है कि वह होली के अवसर पर घर से फाग गाने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हिंसक मारपीट में बदल गया। उसके सिर और शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

 

 

परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता ने विशेष रूप से प्रवीण आदिवासी का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि उसी ने साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे पर हमला किया। परिवार का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते साजिशन वारदात को अंजाम दिया गया।

 

सूचना मिलते ही पनवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह संदेहियों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपी छतैनी गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 

अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button