छत्तीसगढ़

रायपुर में युवती की हत्या? गले में फंदा, मुंह में कपड़ा

Young woman murdered in Raipur? Noose around neck, cloth in mouth.

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित WRS कॉलोनी में मंगलवार को एक अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है।

युवती के गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही खमतराई थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्राइम सीन को सील कर बारीकी से जांच-पड़ताल की और अहम सुराग जुटाए।

शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का स्पष्ट पता चल सकेगा।

​पहचान में जुटी पुलिस, CCTV खंगाले जा रहे

फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट्स खंगाल रही है, साथ ही WRS कॉलोनी और आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी जांचे जा रहे हैं।

स्थानीय निवासियों से भी पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि WRS क्षेत्र में आए दिन हो रही आपराधिक वारदातों से स्थानीय लोगों में काफी दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button