जिला संवाददाता मुंगेली
माखन सिंह
मूंगेली (छत्तीसगढ़) : मुंगेली जिले के कंतेली गांव में बुधवार की शाम एक शराब पार्टी के बाद खेमचंद कुर्रे नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक खेमचंद कुर्रे, पिता प्यारेलाल, उम्र 41 वर्ष अपने साथी डॉक्टर टेकचंद खंडे (निवासी धौरा भाठा) के साथ शराब सेवन कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, शराब पीने के बाद दोनों वापस लौटते समय बुद्धेश्वर ध्रुव (निवासी करनकापा ) को भी रास्ते में गाड़ी में बैठाकर छोड़ देना कहकर डां टेकचंद अपने घर चले गये। इसके पश्चात खेमचंद अपने अन्य साथी के साथ एक रिश्तेदार महिला के घर पहुंचे, जहां वे पार्टी कर रहे थे। महिला के घर में उस समय कोई पुरुष मौजूद नहीं था।
पार्टी के दौरान खेमचंद की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। बताया जा रहा है कि वह चार घंटे तक अचेत अवस्था में रहा, लेकिन घर में पुरुष सदस्य न होने के कारण उसे समय पर अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। सुबह लगभग 4 बजे जब उसे देखा गया, तो वह मृत अवस्था में पाया गया।
इस घटना की सूचना तत्काल लालपुर थाना में दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक के परिजनों की शिकायत पर साथी डॉक्टर टेकचंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, साथी डॉक्टर टेकचंद घटना के बाद से अपने घर में नहीं रहता अभी बिलासपुर में रहना बताया गया
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।
