कानपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की समन्वय बैठक में भाग लेने के लिये कानपुर आयेंगे। यह बैठक नवाबगंज क्षेत्र में स्थित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म इंटर कालेज में आयोजित की गयी है जिसमें संघ के अनुषांगिक संगठनो के जिला प्रमुख के अलावा दोनो प्रांत के संघ चालक,प्रांत प्रचारक और अखिल भारतीय पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी हिस्सा लेंगे।
संघ की समन्वय बैठक में शिरकत करेंगे योगी
Yogi will participate in the coordination meeting of the Sangh.
