छत्तीसगढ़

27 वर्षीय यशवंत ध्रुव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Yashwant Dhruv, 27, committed suicide by hanging himself.

देवीचरण ठाकुर गरियाबंद

देवभोग_ग्राम पंचायत गिरसूल के आश्रित ग्राम बागगोडा में 27 वर्षीय यशवंत ध्रुव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर, राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 के किनारे स्थित नीम के पेड़ पर लटकता मिला।

“Sorry all of you” – मौत से पहले लगा अंतिम स्टेटस

दोपहर 12:19 बजे यशवंत ने व्हाट्सऐप स्टेटस में “Sorry all of you” लिखा।कुछ घंटे बाद लगभग 3 बजे उसका शव पेड़ पर पाया गया। स्टेटस से साफ होता है कि युवक मानसिक तनाव में था और खुद अपनी जीवनलीला समाप्त करने का निर्णय ले चुका था।

ग्रामीणों और परिजनों को दिखा शव, तुरंत दी पुलिस को सूचना

ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और स्थिति देखकर थाना देवभोग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची।

परिवार पर दुखों का पहाड़ — पिता की पहले मृत्यु, घर में मां और 4 बहनें

यशवंत के पिता की 6 साल पहले मौत हो चुकी थी। घर में मां और चार बहनों का सहारा वही था।अचानक आत्महत्या की खबर से परिवार पूरी तरह टूट गया है।

पुलिस जांच में जुटी – घटनास्थल से जुटाए सबूत

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर—

पंचनामा,मोबाइल स्टेटस व कॉल डिटेल,पेड़ की स्थिति,जमीन के निशान,परिजनों व ग्रामीणों के बयान इकट्ठे किए हैं।

 

Related Articles

Back to top button