वर्ल्ड कप : साउथ अफ्रीका ने पकिस्तान को 1 विकेट से हराया

वर्ल्ड कप में आज साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया, इस रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका ने पकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया है. जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुँच गई है.

इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 270 रन पर सिमट गई. बाबर आजम ने 50 और शकील ने 52 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 271 रनों का लक्ष्य मिला था. बल्लेबाजी में ऐडेन मारक्रम ने 91 रनों की बेहतरीन पारी खेली. टेंबा बावूमा की टीम ने 47.2 ओवर में 9 विकेट पर 271 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

जब साउथ अफ्रीकी टीम के आखिरी बल्लेबाज तबरेज शम्सी बल्लेबाजी करने आए, उस वक्त 11 रनों की जरूरत थी. केशव महाराज 21 गेंदों पर 7 रन बनाकर नाबाद लौटे. जबकि तबरेज शम्सी ने 6 गेंदों पर 4 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज 30 का भी आंकड़ा नहीं छू सका.

Exit mobile version