देश-विदेश

विश्व कप : भारत ने 243 रन से मैच को जीतकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

कोलकाता। भारतीय टीम का विजयी अभियान विश्व कप में जारी है। उसने रविवार को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह हरा दिया। विश्व कप के 37वें मुकाबले में भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 243 रन से जीत हासिल की। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। भारत अब अपने आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 12 नवंबर को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उतरेगा।

भारत ने 243 रन से मैच को जीतकर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। उसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत हासिल की। टीम इंडिया ने पिछली बार अफ्रीकी टीम को 2003 में 153 रन से हराया था। इसके अलावा 2010 में ग्वालियर के मैदान पर भी 153 रन से ही हराया था।

कोहली ने बनाए नाबाद 101 रन

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 326 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 101 रन विराट कोहली ने बनाए। उन्होंने वनडे में 49वां शतक लगाया और सचिन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। श्रेयस अय्यर ने 77 और कप्तान रोहित ने 40 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम को छोड़ सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया।

दक्षिण अफ्रीका के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके

इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 83 रन बना सकी। सबसे ज्यादा 14 रन मार्को यानसेन ने बनाए। उनके अलावा डुसेन ने 13 रन और बावुमा-मिलर ने 11-11 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लिए। मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया।

तेज गेंदबाजों के बाद छा गए जडेजा

भारतीय तेज गेंदबाजों ने एक बार टीम को शुरुआती ओवरों में सफलता दिलाई। मोहम्मद सिराज ने क्विंटन डिकॉक (पांच रन) को दूसरे ओवर में क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद अफ्रीकी टीम के विकेट लगातार गिरे। मोहम्मद शमी ने रसी वान डर डुसेन (13 रन) और एडेन मार्करम (नौ रन) को आउट किया। रवींद्र जडेजा ने अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा (11 रन), हेनरिच क्लासेन (एक रन), डेविड मिलर (11), केशव महाराज (सात) और कगिसो रबाडा (छह) को आउट किया। कुलदीप यादव ने मार्को यानसेन (14) और लुंगी एंगिडी (शून्य) का शिकार किए। तबरेज शम्सी चार रन बनाकर नाबाद रहे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button