देवीचरण ठाकुर गरियाबंद
देवभोग_प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग में 1 दिसंबर 2025 को विश्व एड्स दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन एड्स जैसी खतरनाक बीमारी को जड़ से खत्म करने की मुहिम है। हर साल 1 दिसंबर का दिन दुनिया भर में एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने इससे जुड़े कलंक को मिटाने और इसके इलाज को बेहतर बनाने के प्रयास के लिए इस दिन को मनाया जाता है।विश्व एड्स दिवस आज एचआईवी से पीड़ित लोगों के वास्तविक अनुभवों पर प्रकाश डालने के लिए है साथ ही सबसे अधिक प्रभावित समुदायों की शक्ति,लचीलेपन और विविधता का जश्न मनाने के लिए भी है! यह एक ऐसा क्षण है जो भविष्य के निर्माण के लिए आवश्यक नेतृत्व को प्रेरित करता है जहां एचआईवी किसी के जीवन में आडे ना आए। इस कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रकाश साहू,चिकित्सा अधिकारी रोशन कंचन,चिकित्सा अधिकारी सन्नी यादव,काउंसलर यादराम ध्रुव लैब टेक्नोलॉजी शरद कुमार बघेल सहित समस्त समस्त छात्रा छात्राएं गण उपस्थित हैं।
