लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद
गरियाबंद। गरियाबंद जिले में विद्युत पोल शिफ्टिंग के कार्य में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। नेशनल हाईवे 130 सी पर पाण्डुका के पास ऊंचे बिजली के पोल पर श्रमिक बिना आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के काम करते नजर आए। न श्रमिकों के सिर पर हेलमेट दिखाई दिया और न ही ऊंचाई पर काम करने के लिए सेफ्टी बेल्ट जैसी अनिवार्य सुरक्षा व्यवस्था नजर आई। ऐसे में विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य श्रमिकों की सुरक्षा के बजाय उनकी जोखिम भरी मेहनत के भरोसे होता दिखाई दे रहा है। विभाग भी ठेकेदारों के इस लापरवाही से इत्तेफाक रखते हैं, कार्यवाही के नाम पर विभाग केवल नोटिस देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ले रहे।