छत्तीसगढ़

महिला सुरक्षा भाजपा बनाम कांग्रेस सियासी संग्राम

Women's Safety: BJP vs. Congress Political Battle

लोकेशन: बालोद रिपोर्टर: मीनू साहू 

बालोद:  महिला सुरक्षा और राजनीतिक जवाबदेही का मुद्दा अब बालोद में भी चर्चा के केंद्र में है। भाजपा महिला मोर्चा ने JNU से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न प्रकरण को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश मंत्री डॉ. वीथिका विश्वास ने कहा कि ऐसे मामलों में राजनीतिक पहचान के आधार पर अलग-अलग रवैया नहीं होना चाहिए।

महिला सुरक्षा पर फिर आमने-सामने भाजपा-कांग्रेस, JNU प्रकरण में कार्रवाई की मांग

वीओ: भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेतृत्व से इस प्रकरण पर आधिकारिक प्रतिक्रिया देने की मांग की। डॉ. वीथिका विश्वास ने कहा कि महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए सभी राजनीतिक दलों को समान रूप से जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने संबंधित सांसद के इस्तीफे और पार्टी से निष्कासन की मांग करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच पर जोर दिया। भाजपा ने यह भी कहा कि पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए जांच प्रक्रिया स्वतंत्र और प्रभावी होनी चाहिए। इस बयान के बाद महिला सम्मान को लेकर दोनों दलों के बीच राजनीतिक बहस तेज होने के संकेत हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button