महिलाओं ने हर्ष उल्लास के साथ मनाया वट सावित्री पर्व

गरियाबंद। गरियाबंद में सुहागिन महिलाएं वट सावित्री पर्व धूम धाम से मना रहे है, सिंगार के साथ बड़े हर्षो उल्लास से वट सावित्री की पूजा अर्चना करने सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष के पास पहुंचे, ज्‍येष्‍ठ माह के शुक्‍ल पक्ष की अमावस्या को वट पूर्णिमा व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं।

मान्यता है कि आज ही के दिन सावित्री अपने पति सत्‍यवान के प्राण यमराज से वापस लेकर आईं थीं। जिसके बाद उन्‍हें सती सावित्री कहे जाने लगे, जिले के हर शहर व ग्रामीण क्षेत्र की सुहागिन महिलाये इस पर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए और उत्साह पूर्वक वट सावित्री पर्व को मनाये।

Exit mobile version