केला उत्पादन कर महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त

0 अर्जित लाभ से बेटी की शादी एवं बेटे के रोजगार के लिए ई-रिक्शा के लिए किया सहयोग

बालोद। जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम पंचायत खपराभाट में राज्य शासन की महत्त्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी योजनांतर्गत निर्मित गौठानों में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

राज्य सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए बहुउपयोगी साबित होकर उनके लिए स्वरोजगार के स्थायी द्वार खोल दिया है। इसी तारतम्य में प्रज्ञा महिला स्वसहायता समूह द्वारा खपराभाट गौठान में केला उत्पादन का कार्य किया जा रहा है, जिसमें वे सफल होती नजर आ रही है। इसी तरह गांव की अन्य स्वसहायता समूह भी प्रेरित हो रही हैं।

गौठान में संचालित इस गतिविधि से महिलाओं में अब तक 400 क्विंटल उत्पादन कर 03 लाख 60 हजार रुपये का विक्रय कर 90 हजार रुपये शुद्ध लाभ प्राप्त किया जा चुका है। समूह के सदस्यों के द्वारा केले के चिप्स भी बनाये जाते है। स्वसहायता समूह की सदस्य श्रीमती छन्नी ने बताया कि इस गतिविधि से प्राप्त राशि से अपनी बेटी की शादी एवं बेटे के रोजगार के लिए ई-रिक्शा हेतु सहयोग प्रदान किया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार माना हैै।

Exit mobile version