लोकेश्वर सिन्हा @ गरियाबंद। गरियाबंद जिले के राजिम थाना के पुलिस टीम और गरियाबंद पुलिस के स्पेशल टीम ने दो साल पहले राजिम थाना क्षेत्र में हुई महिला के हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है। मामला जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है। राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम जेंजरा में रहने वाली 30 वर्षीय लोमेश्वरी साहू की हत्या उसी के गांव में रहने वाले आरोपी जवाहर लाल साहू ने 20 नवंबर 2021 को गला दबाने के बाद पानी में डूबो कर किया था।मामले की आरंभिक जांच में पुलिस आरोपी तक नही पहुंच सकी थी, लंबीत मामले की जांच के लिए एस पी अमित तुकाराम कांबले द्वारा गठित स्पेशल टीम ने मामले की जांच नए सिरे से शुरू किया। जांच में पता चला की आरोपी मृतका पर बुरी नजर रखता था, मृतिका के बेटी के बयान से इसका खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी तक पहुंच गई।
महिला का हत्यारा गिरफ्तार, पहुंचा सलाखों के पीछे, आरोपी ने 2 साल पहले की थी हत्या
