छत्तीसगढ़

तेंदुए के हमले में महिला की मौत

Woman dies in leopard attack

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद 

गरियाबंद जिले के परसुली वन परिक्षेत्र अंतर्गत हाठ महुआ गांव में तेंदुए के हमले में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उकरी बाई रात करीब 12 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया और घसीटते हुए करीब 150 मीटर दूर ले गया। सुबह ग्रामीणों को आसपास खून के निशान दिखाई दिए, जिसके बाद महिला की तलाश शुरू की गई। तलाशी के दौरान घर से करीब 150 मीटर दूर महिला का शव बरामद हुआ। तेंदुए के हमले से महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button