बस ड्राइवर की गलती से महिला की मौत, दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल

रीवा @ सुभाष मिश्रा। रीवा जिले की मऊगंज थाना क्षेत्र का चेहरा गांव में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एमपी दसवीं बोर्ड परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अंशिका सिंह और भाई बस हादसे का शिकार हो गए। मां की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छात्रा और उसका भाई गंभीर रूप से घायल है।

मऊगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेहरा गांव में चलती बस के नीचे गिरी महिला की मौत हो गई हादसे में उसका पुत्र व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया यह हृदय विदारक घटना शुक्रवार की देर रात करीब 9:00 बजे की है वाराणसी से हैदराबाद जाने वाली बस में सवार होकर महिला अपने दो बच्चों के साथ मऊगंज अपने जसपाल आ रही थी बस का गेट खुला हुआ था। अभी कंडक्टर ने महिला और उसके बच्चों को उतरने के लिए गेट के पास बुला लिया जैसे ही बस पटेहरा गांव के समीप पहुंची तो बस चालक ने लापरवाही पूर्वक अचानक ब्रेक लगा दिया से गेट पर खड़ी महिला अपने बच्चों के साथ बस से नीचे गिर गई इसके बाद बस चालक ने बस आगे बढ़ा दिया इसके बाद बस का पिछला पहिया महिला के ऊपर चल गया जहां महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई उसके दोनों बच्चे घायल हो गए बताया जाता है कि आभा ट्रेवल्स की बस में सवार होकर महिला बच्चों के साथ मऊगंज आ रही थी। मृतक महिला मऊगंज चरिहारी गांव निवासी कंचन सिंह पत्नी अभिमन्यु सिंह है मृतक महिला कंचन सिंह की बेटी अनुष्का सिंह ने हाल ही में कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में प्रदेश में छठवां स्थान आयोजित कर परिवार सहित मऊगंज का नाम रोशन किया था बेटी की सफलता पर मैंने कहा था तू मेरा सपना है कि बेटी कलेक्टर बने पुलिस ने बस को जप्त कर लिया है वहीं चालक मौके से फरार है थाना प्रभारी अमित सोनी का कहना है कि कार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version