छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में जिंदा महिला को बताया मृत

Woman declared dead while still alive in Chhattisgarh

रायपुर। प्रदेश में जीवित महिला को सरकारी रिकार्ड में मृत बताकर अंत्योदय राशन कार्ड निरस्त करने का मामला सामने आया है। पूर्व खाद्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने दस्तावेज और वीडियो साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए रायपुर के सुभाष नगर निवासी साकरा बानो का राशन कार्ड बहाल करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अकबर ने कहा कि किसी जीवित व्यक्ति को मृत दर्ज कर राशन से वंचित करना खाद्य सुरक्षा के अधिकार से जुड़ा गंभीर मामला है। उन्होंने सवाल उठाया कि राशन कार्ड निरस्त करने से पहले उचित सत्यापन किया गया था या नहीं और प्रभावित परिवारों को अपनी बात रखने का अवसर मिला या नहीं।

दो वर्षों में 1.17 लाख से अधिक राशन कार्ड रद

वर्ष 2025 की अनुमानित 3.08 करोड़ आबादी के आधार पर प्रदेश में पीडीएस का कवरेज करीब 89 प्रतिशत बताया गया है। इसका अर्थ है कि खाद्य सुरक्षा के दायरे को शत-प्रतिशत तक पहुंचाने की दिशा में अभी भी प्रयास की आवश्यकता है।

उन्होंने लोकसभा में 22 जुलाई 2026 को दिए गए उत्तर का हवाला देते हुए बताया कि प्रदेश में 2024 में 57,371 और 2025 में 60,496 राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं। दो वर्षों में कुल 1,17,867 कार्ड निरस्त हुए।

जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग

उन्होंने सभी निरस्त कार्डों की समीक्षा कर पात्र परिवारों को दोबारा राशन का लाभ देने की मांग की है। उन्होंने खाद्य मंत्री से जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने और यह सुनिश्चित करने कहा है कि रिकार्ड की त्रुटियों के कारण कोई जरूरतमंद खाद्यान्न से वंचित न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button