तार चोरी का खुलासा: डभौरा पुलिस ने 2 शातिर चोरों को दबोचा, 280 किलो बिजली का तार जब्त
Wire theft case solved: Dabhaura police nab 2 cunning thieves; 280 kg of electric wire seized.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा। जिले के डभौरा थाना पुलिस ने तार चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 क्विंटल 80 किलोग्राम (280 किलो) चोरी का बिजली का तार बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक रीवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी त्योंथर/डभौरा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डभौरा पुलिस ने यह सफलता हासिल की। पुलिस ने अपराध क्रमांक 94/2026 में धारा 303 बीएनएस एवं 136 विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में धर्मेंद्र कोल, निवासी रैपुरा (जिला चित्रकूट) और विजय तोमर, निवासी रामबाग, थाना पनवार शामिल हैं। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चोरी का तार बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक तुलसीदास साकेत, आरक्षक ईश्वर चौहान, कृष्ण सिंह, हसनैन खान सहित थाना डभौरा के समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।



