विकास के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को बनाएंगे मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान में चल रहे मेट्रो के कार्य की भी आज समीक्षा की गई है। सर्किल वंदे मेट्रो की गति अपेक्षाकृत अधिक होगी। वर्तमान ब्राडगेज रेल लाइन के उपयोग के संबंध में भी चर्चा हुई है। राज्य सरकार, केन्द्र सरकार के सहयोग से सभी महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का पूरा सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। स्वतंत्रता के अमृतकाल में मध्यप्रदेश को मॉडल बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश के बड़े नगरों के विकास के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगति के प्रयास बढ़ाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रेल मार्ग के साथ ही सड़क मार्ग और हवाई मार्ग के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। आवासीय, औद्योगिक और व्यवसायिक क्षेत्र के विकास पर फोकस है। सुनियोजित विकास के लिए कार्य हो रहा है। आवश्यक समन्वय भी किया जा रहा है। इन्दौर में चल रहे निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने पर भी चर्चा हुई है। नगरीय निकायों की सीमाएं बढ़ाए जाने के बाद जोड़े गए ग्रामों में भी बुनियादी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

Exit mobile version