जंगली हाथियों ने ग्रामीण को कुचला, देर रात तक शव तलाशने में ग्रामीणों संग जुटे रहे विधायक

बलरामपुर @ सोमनाथ यादव। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज फारेस्ट रेंज के रामानुजगंज वाड्रफनगर मुख्य मार्ग के कनकपुर जंगल में 30-40 हाथियों के एक दल ने डेरा जमाया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है l वहीं कल देर शाम बकरी चराने जंगल गए महावीरगंज के परमेश्वर यादव पिता गनपत को हाथियों के झुंड में अपना निशाना बनाया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई है l जैसे ही ये ख़बर क्षेत्रीय विधायक और सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विधायक बृहस्पत सिंह को पता चली वे वन विभाग के टिम, पुलिस फ़ोर्स जेसीबी मशीन के साथ घटना स्थल पर निकल पड़े और लाश को खोजने की पूरी मशक्कत की, पर रात्रि होने के कारण 3 घंटा खोजने के बावजूद भी लाश को खोजने में असमर्थ रहे l

उन्होंने ग्राम वाशियो से अपील की है की आज सुबह पुन सेंदुर नदी पुल से आगे राइस मिल के पास पहुँच कर हाथी से जान गवाने वाले व्यक्ति को खोजने में मदद करें l उधर वन विभाग के द्वारा बेवजह जंगल में नहीं जाने का अपील लोगों से किया जा रहा है l



