मध्यप्रदेश

पत्नी ने होटल में पति को युवती के साथ पकड़ा, सड़क से थाने तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Wife catches husband with a young woman at a hotel; high-voltage drama unfolds from the street to the police station

रीवा मप्र | रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

रीवा। शहर के समान थाना क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी युवती के साथ होने का आरोप लगाते हुए होटल में पकड़ लिया। इसके बाद होटल परिसर से लेकर सड़क तक विवाद और मारपीट की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी सीधी जिले के निवासी हैं और दोनों ने पिछले वर्ष 3 जुलाई को कोर्ट मैरिज की थी। पत्नी का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से पति उससे दूरी बनाने लगा और अलग-अलग सिम का उपयोग कर उससे संपर्क छिपाने लगा। उसे लंबे समय से पति पर किसी अन्य युवती के संपर्क में होने का संदेह था।

रविवार को महिला को सूचना मिली कि उसका पति रीवा के पंगत होटल में एक युवती के साथ ठहरा हुआ है। इसके बाद वह होटल पहुंची, जहां दोनों के बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान होटल के बाहर काफी देर तक हंगामा चलता रहा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

 

वहीं, होटल में मौजूद युवती ने दावा किया कि उसकी युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से पहचान हुई थी। युवती के अनुसार, युवक ने स्वयं को अविवाहित बताया था और मंदिर में उससे विवाह करने का विश्वास दिलाया था। युवती का आरोप है कि उसे पहले से युवक के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी।

 

घटना के बाद पत्नी अपने पति को लेकर समान थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

समान थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button