रोहित शर्मा के बाद कौन होगा अगला कप्तान

Who will be the next captain after Rohit Sharma

इंदौर: रोहित शर्मा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की ODI कप्तान कौन बनेगा, इसे लेकर क्रिकेट फैन्स और विशेषज्ञ कयास लगा रहे हैं। भारतीय टीम का अगला कप्तान कौन होगा इस संबंध में कई विशेषज्ञों और पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी राय रखी है। कुछ लोगो का मानना है कि अगला कप्तान शुभमन गिल बनाया जा सकता है, जबकि कुछ अन्य लोगों की राय है कि कप्तान किसी और को बनाया जा सकता है। कप्तानी की दावेदारी के लिए एक तरफ शुभमन गिल हैं, जो युवा हैं, उनका प्रदर्शन सभी फॉर्मों में शानदार नजर आ रहा है। उन्हें भविष्य का ऑल-फॉर्मेट कप्तान माना जा रहा है। शुभमन ने हाल हीं में इंग्लैंड के टेस्ट सीरीज के दौरान टीम की कप्तानी संभाली है, वहीं अब एशिया कप 2025 में भी शुभमन टी20I में उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Exit mobile version