कांग्रेस जहां-जहां अन्याय करते है वही न्याय यात्रा निकालते हैं : किरण देव सिंह

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक मुख्यालय में आज मंडल प्रवास पर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कांग्रेस की न्याय यात्रा के सवाल पर कहा की ये जहां-जहां अन्याय करते है वही न्याय यात्रा निकालते हैं, कांग्रेस झूठ और भ्रम का वातावरण फैलाकर समाजों, वर्गों में आपस में लड़ाई करवाकर विद्वेष फैला रही है, इनका और कुछ काम नहीं है, उनके यहां संगठन का कोई औचित्य नहीं है, कहा कि संगठन पर्व हमारे लिए नया नहीं है, हर छह वर्ष के बाद नए सदस्यता ग्रहण करते हैं, बीजेपी में सुगठित व्यवस्था है, पिछले 5 साल के सरकार में कांग्रेस ने प्रदेश व प्रदेश वासियों के साथ अन्याय किया, जनता ने नकार कर अन्याय की पुष्टि भी कर दिया।

किरण देव आज भाजपा संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम कि सभा में मोदी के मन की बात सुनने के साथ ही भाजपा के सदस्यता महाअभियान का लक्ष्य पुरा करने पदाधिकारियो का उत्साह वर्धन कर। छुरा के मानस भवन में आयोजित सभा में किरण देव डेढ़ घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ बिताया। वही कहा की भाजपा की असली ताकत हमारे कार्यकर्ता ही हैं।

Exit mobile version