जवा से सटे पथरौड़ा में जलभराव: तीन तरफ पानी में घिरा टोला, घरों के दरवाजे तक पहुंचा पानी

Waterlogging in Pathrauda, ​​near Jawa: Hamlet surrounded by water on three sides; water reaches the doorsteps of houses.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

जवा। यह तस्वीर किसी नदी की बाढ़ की नहीं, बल्कि जवा मुख्यालय से सटे पथरौड़ा गांव के भारद्वाज दुबे टोला की है। बारिश के बाद पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से टोले में जलभराव की स्थिति बन गई है। तीन तरफ से पानी से घिरे टोले में कुछ घरों के आसपास और दरवाजों तक पानी पहुंच गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक जलभराव से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। लोगों का कहना है कि बारिश का पानी निकलने के लिए उचित नाली और निकासी व्यवस्था नहीं होने से हर बार ऐसी स्थिति बनती है।

 

समाजसेवी तरुणेन्द्र द्विवेदी ने जलभराव पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब तक पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक लोगों को इसी समस्या से जूझना पड़ेगा।

 

वीडियो सामने आने के बाद भी निरीक्षण का इंतजार

 

क्षेत्र में बाढ़ और अतिवृष्टि प्रभावित इलाकों का प्रशासनिक अमला लगातार निरीक्षण कर रहा है। वहीं पथरौड़ा के इस टोले का जलभराव वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे और समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में पहल करेंगे।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव से राहत के लिए नाली निर्माण और पानी निकासी की व्यवस्थित योजना जरूरी है। हालांकि इसके लिए प्रशासनिक निरीक्षण के बाद तकनीकी और व्यावहारिक समाधान तय किया जाना होगा।

 

अब सवाल यह है कि जवा से सटे पथरौड़ा के इस टोले को जलभराव से राहत कब मिलेगी?

Exit mobile version