कलेक्ट्रेट परिसर में चौकीदार की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Watchman dies on Collectorate premises; police investigation underway

रायपुर । रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार सुबह चौकीदार दिनेश यादव (50) का शव फंदे पर लटका मिला। सुबह करीब 9 बजे शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दिनेश सुबह 6:50 बजे तक परिसर में दिखाई दिया था। इसके बाद उसकी मौत की खबर सामने आई। उन पर 20 लाख रुपए से ज्यादा कर्ज होने की भी चर्चा है, हालांकि आत्महत्या की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। शव मिलने के बाद परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा सहित आगे की कार्रवाई शुरू की।

कर्ज की बात सामने आई, कारणों की जांच जारी

घटना के बाद दिनेश यादव पर आर्थिक दबाव होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन पर 20 लाख रुपए से अधिक का कर्ज था। हालांकि, कर्ज के कारण ही उन्होंने आत्महत्या की, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मौत के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Exit mobile version