मुंबई । ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘War 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म ने पहले ही दिन 50 करोड़ से ज्यादा की धमाकेदार ओपनिंग ली थी और उसके बाद से लगातार अच्छी कमाई कर रही है।हालांकि, रजनीकांत की कूली से यह फिल्म अभी पीछे चल रही है, लेकिन इसके बावजूद वॉर 2 कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर चुकी है। इस स्पाई थ्रिलर ने अब अक्षय कुमार की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 4 का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
‘वॉर 2’ ने हाउसफुल 4 को पछाड़ा, 7 दिन में की तगड़ी कमाई
'War 2' beats Housefull 4, earns huge amount in 7 days
