मतदान तिहार : जिले की बिन्द्रानवागढ़ विधामसभा के नौ मतदान केंद्र में सुबह 7 से 3 होगा मतदान

गरियाबंद। गरियाबंद छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतदान कल होना है, इसके लिए कड़ी सुरक्षा में मतदान सामग्री का वितरण गरियाबंद के मंडी प्रांगण से शुरू हो गया है।

गरियाबंद कलेक्टर आकश छिकारा सभी मतदान केंद्रों में सामग्री वितरण केंद्र का संचालन देख रहे है। आमामोरा और ओण्ड में 15 साल बाद पहली बार सड़क मार्ग से जाएगा, मतदान दल इसके पूर्व हेलीकॉप्टर से जाता था दल। जिले की राजिम में 274 और बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में 299 मतदान केंद्र बनाए गए है। इस तरह कुल 573 मतदान केंद्रों में मतदान होना है।

राजिम विधानसभा में कुल 2 लाख 28 हजार 132 मतदाता है। इनमें 1 लाख 12 हजार 66 पुरुष मतदाता है और 1 लाख 16 हजार 48 महिला मतदाता है । इसी तरह बिन्द्रानवागढ़ में कुल 2 लाख 26 हजार 4 सौ 27 मतदाता है इनमे पुरूष मतदाता 1 लाख 11 हजार 227 और महिला मतदाता 1 लाख 15 हजार 1 सौ 96 है।

जिले में कुल 5633 दिव्यांग मतदाता है, जिनके लिए दोनो विधानसभा में एक-एक मतदान केंद्र बनाया गया है। यूवाओ के लिए दोनों विधानसभा में दो-दो मतदान केंद्र बनाए है, जिले के बिन्द्रानवागढ़ बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौ संवेदनशील मतदान केंद्रों कामरभौदी, आमामोरा, ओढ, बड़े गोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार और कोदोमाली में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इनके अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

Exit mobile version