मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम, एक क्लिक पर पढ़िए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 सितंबर को रायपुर और गरियाबंद जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल आज सुबह 11.40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाफ्टर से प्रस्थान करेंगे और 11.55 बजे शासकीय हरिहर हाईस्कूल मैदान गोबर नवापारा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल यहां से कार से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे कृषि उपज मंडी के पीछे जनता फड गोबर नवापारा पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री श्री बघेल संकल्प शिविर – अभनपुर विधानसभा में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल यहां से दोपहर 1 बजे कार से प्रस्थान कर दोपहर 1.10 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण राजिम पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री श्री बघेल संकल्प शिविर – राजिम विधानसभा में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 2.35 बजे राजीव लोचन महाविद्यालय स्टेडियम ग्राउंड हेलीपेड राजिम पहुंचेंगे और यहां से हेलीकाफ्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.50 बजे कृषि उपज मंडी आरंग पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल यहां से कार से प्रस्थान कर राजीव भवन आरंग पहुंचेंगे और यहां संकल्प शिविर – आरंग विधानसभा में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 4 बजे यहां से कार से प्रस्थान करेंगे और शाम 4.10 बजे कृषि उपज मंडी हेलीपेड आरंग पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल यहां से हेलीकाफ्टर से प्रस्थान कर शाम 4.25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे। यहां से मुख्यमंत्री श्री बघेल कार से प्रस्थान कर शाम 4.35 बजे मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे।



