केकेआर के खिलाफ विराट का शतक, कोहली ने भावुक होकर साझा किया अनुभव

Virat Kohli gets emotional after scoring a century against KKR, shares his experience

नई दिल्ली  । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें ‘चेज मास्टर’ क्यों कहा जाता है।

लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद कोहली ने शानदार वापसी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 105 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर आरसीबी ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया।

दबाव में खेलना पसंद है: कोहली

  • मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कोहली भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि क्रिकेट उनके लिए सिर्फ खेल नहीं, बल्कि जुनून है। कोहली ने कहा, “मैं क्रिकेट से बेहद प्यार करता हूं। फील्डिंग हो या बल्लेबाजी, मैं मैदान पर अपना सबकुछ झोंक देता हूं, क्योंकि एक दिन यह सफर खत्म हो जाएगा।”
  • उन्होंने कहा कि इतने वर्षों बाद भी दबाव में प्रदर्शन कर पाना उनके लिए खास है। कोहली ने बताया कि बल्लेबाजी करते समय गेंद को बल्ले के बीचों-बीच लगने का आनंद आज भी उन्हें वैसा ही महसूस होता है जैसा करियर की शुरुआत में होता था।

विराट ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

  • केकेआर के खिलाफ खेली गई इस शतकीय पारी के दौरान कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने Chris Gayle का रिकॉर्ड तोड़ा।
  • इसके साथ ही कोहली टी20 क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने। उन्होंने Rohit Sharma को पीछे छोड़ दिया।

आईपीएल में भी बनाया नया इतिहास

  • यह कोहली के आईपीएल करियर की 9वीं सेंचुरी रही। वहीं टी20 क्रिकेट में यह उनका 10वां शतक था। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
  • कोहली ने आईपीएल में 279वां मैच खेलकर MS Dhoni को भी पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा सफल रन चेज में सर्वाधिक आईपीएल शतक लगाने के मामले में उन्होंने Jos Buttler की बराबरी कर ली।
Exit mobile version