विराट गोवर्धन पूजा का आयोजन 24 को

बलरामपुर। जिले के रामाचंद्रपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत त्रिसुली में विराट गोवर्धन पूजा 24 नवंबर को होगा, जिसके लिए पहले से ही तैयारी चल रही है, जिसका अंतिम रूप देने में गोवर्धन पूजा समिति के सदस्य जुट गए हैं l आपको बता दें कि हर साल की भाती ईस साल भी भी सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत त्रिसुली में गोवर्धन पूजा का आयोजन 24 नवंबर को किया जाएगा, जिसे देखने दूर दूर से यादव समाज के लोग के साथ अन्य समाज से भी नागरिक एकत्र होते हैं, उत्तर प्रदेश के सीमा से लगे त्रिसूली में हर वर्ष गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाता है l

24 नवंबर को सुबह 9 बजे से पूजा आरंभ किया जाएगा तथा दोपहर 1 बजे महा प्रसाद वितरण किया जाएगा, 3 से 4बजे तक विशाल यादव सम्मेलन आयोजित किया गया है, साथ ही रात्रि में बिरहा सम्राट गायक सूरज यादव और नीलम राज के द्वारा बिरहा मुकाबला का कार्यक्रम आयोजित किया गया हैl जिसके लिए सभी तैयारी पूर्ण कर लिया गया है, साथ ही समिति के द्वारा लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की गई है l


