देश-विदेश

पेरिस की सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन और आगजनी; 200 से ज्यादा गिरफ्तार

Violent protests and arson on the streets of Paris; more than 200 arrested

नई दिल्ली: नेपाल में भड़की हिंसा (Nepal Crisis) का असर अब फ्रांस तक पहुंच गया है। राजधानी पेरिस (France Protest) में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए। स्थिति तेजी से बिगड़ती चली गई और देखते ही देखते प्रदर्शनकारियों ने शहर की कई सड़कों को जाम कर दिया। आगजनी की घटनाओं ने हालात और भी गंभीर बना दिए। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगहों पर भिड़ंत देखने को मिली। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस दौरान पुलिस ने 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इसके बावजूद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और प्रशासन अलर्ट पर है।

Related Articles

Back to top button