2 बाइकों में जोरदार टक्कर, एक की मौत

कांकेर @ धनंजय चंद। पखांजूर से बांदे जाने वाली सड़क पर 2 बाइकों में टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पखांजूर थाना क्षेत्र में 2 बाइकों में टक्कर हुई। टक्कर में एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक का नाम शिक्षक रविंद्र नाथ मजूमदार था। जबकि दूसरा घायल हो गया। उसका इलाज पखांजूर अस्पताल मे चल रहा है। शिक्षक मरोड़ा शासकीय प्राथमिक शाला के हेड मास्टर के पद पर पदस्थ थे।

Exit mobile version