देश-विदेश

बांग्लादेश में हिंसा जारी है

Violence continues in Bangladesh

नई दिल्ली । बांग्लादेश में चल रहे हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बीच कट्टरपंथ से जुड़ा एक बेहद भयावह मामला सामने आया है। भारत विरोधी प्रदर्शनों के माहौल में एक हिंदू व्यक्ति को भीड़ ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला और बाद में उसे पेड़ से बांधकर आग के हवाले कर दिया। यह घटना बांग्लादेश के मयमनसिंह इलाके की बताई जा रही है, जहां इस्लाम का अपमान करने के आरोप में एक हिंदू व्यक्ति को निशाना बनाया गया। बताया गया कि घटना के समय प्रदर्शनकारी ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे लगा रहे थे। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुस्साई भीड़ ने 30 वर्षीय दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर उसके शव को जला दिया।

Related Articles

Back to top button