लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद
गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम जंगल धवलपुर के आश्रित जरण्डीह के ग्रामीण वर्षों से बाकडी नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे है लेकिन अब तक पुल नसीब नही हो पा रहा है अब स्थिति ऐसी है कि जान की बाजी लगाकर यूट्यूब के सहारे नदी पार करने को मजबूर हैं बारिश के दिनों में स्कूली छात्र छात्राओं को परिजन नदी के इस पार धवलपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां अस्थाई रूप से ब्यस्था कर के रख देते है वर्ष 2014 में इसी नदी पर एक छात्र डूबकर मृत्यु हो गई जबकि अन्य 3 ग्रामीणों की भी मौत हो चुकी हैं ऐसे में अब भी ग्रामीण जान जोखिम में डालकर ट्यूब के सहारे नदी पार करने को मजबूर हैं…।