भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या से जूझ रहे ग्राम खट्टी के ग्रामीण, कलेक्टर से समस्या को लेकर लगाई गुहार

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के छुरा जनपद के ग्राम पंचायत राजनकट्टा के आश्रित ग्राम खट्टी के ग्रामीण भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या से जूझ रहे है, जो अपनी समस्या को लेकर कलेक्टर से गुहार लगाने कलेक्ड्रेड पहुँचे।

वही ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बून्द-बून्द पानी के लिए तरस रहे है, न पीने के लिए पानी है न निस्तारी के लिए पानी है, सरपंच सचिव से समस्या दूर करने की मांग कर थक चुके है, मजबूर ग्रामीण एक किलो दूर से पानी लाने बेबस है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से समस्या को लेकर गुहार लगाई है।

Exit mobile version