आंधी-तूफान में भी नहीं रुके बच्चों के कदम, शिक्षा की मांग लेकर मैनपुर की ओर निकली पदयात्रा ।
गरियाबंद । गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के ग्राम ठेमली पथर्री में शिक्षा संबंधी मांगों को लेकर सैकड़ों ग्रामीण और स्कूली बच्चे बारिश, आंधी और तूफान के बीच पदयात्रा पर निकल पड़े। बोईरगांव पंचायत के ग्रामीण नेशनल हाईवे से होते हुए मैनपुर स्थित एसडीएम और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करने जा रहे हैं।
हाथों में बैनर और मन में बेहतर शिक्षा की उम्मीद लिए बच्चे खराब मौसम के बावजूद आगे बढ़ते रहे। ग्रामीणों का उद्देश्य शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखकर उनका समाधान कराना है।अब सवाल है कि अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे बच्चों और ग्रामीणों की समस्याओं पर प्रशासन क्या कदम उठाता है।