मैनपुर क्षेत्र में हाथी के हमले से ग्रामीण के मौत, भारी दहशत
Villager killed in elephant attack in Mainpur area, widespread panic
लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
नेशनल हाईवे 130 सी के ऊपर लगातार पहुंच रहा हाथियों का दल
गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जंगली हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है जिससे क्षेत्र में भारी दहशत देखने को मिल रहा है, ज्ञात हो कि एक जंगली हाथी के मुंह में छाला होने के चलते वह बीमार हो गया है
और इस बिमारी के कारण हाथी काफी आक्रामक हो गया। साथ ही लगातार यह हाथी नेशनल हाईवे 130 सी गरियाबंद, मैनपुर, देवभोग सड़क मार्ग मे विचरण कर रहा है
बीते रात इस हाथी के हमले से कोदोमाली -तौरेगा निवासी जंगल सिंह पिता पंचम जाति कमार (विशेष पिछड़ी जन्मदिन जाती) उम्र 45 वर्ष की मौत होने की जानकारी निकाल कर सामने आई है जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत देखने को मिल रहा है वन विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है इस घटना की पुष्टि तौरंगा वन परिक्षेत्र अधिकारी ने किया।



