संवाददाता : संजीत कर्मकार
जगदलपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिक निगम जगदलपुर के टाउन क्लब परिसर में आयोजित संकल्प शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महापौर सफीरा साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करने हम सब मिलकर प्रयास करें। पात्र जरूरतमन्द लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें लाभान्वित किये जाने सहभागिता निभाएं। उन्होंने इस दिशा में वार्ड पार्षदो से सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।
वहीं नगर को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने के लिए नागरिकों से भागीदारी निभाने की अपील की। वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री आवास योजना के 5 हितग्राहियों को उपयोगिता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 7 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन,आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत 12 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।
