रिपोर्टर : सुभाष मिश्रा
रीवा। 23 जून 2024 को सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो काफी वायरल हो रहा था, उस वीडियो में एक लड़के को चार, पाँच लडके बेल्ट लात घूसों से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है, उक्त मामला कबाडी मोहल्ला रीवा के बासघाट का पाया गया है।
मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही फुटेज के आधार पर मारपीट करने वाले लडको की पहचान चंदन लोनिया, अमन लोनिया एवं सत्यम शुक्ला के रूप में की गई तथा अन्य एक दो लडके दिखाई दे रहे है जिनकी पहचान शेष है, *मामले की तस्दीक की गई आहत का नाम पता की जानकारी नही प्राप्त हुई है। स्वतः पुलिस ने सज्ञान लेते हुए उक्त मामले में थाना सिविल लाइन रीवा में अपराध कमाक 303/2024 धारा 294, 323, 34 ता.हि. का अपराध पजीबध्द कर विवेचना में ले लिया है। मामले के सभी आरोपी फरार है आहत युवक के पुलिस के समक्ष आने पर घटना के वास्तविक कारण का पता चल पाऐगा।
