‘राम-नामी’ की जीत, प्रदेश का गौरव

Victory for 'Ram-nami', Pride of the State

रायपुर। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की अटूट रामभक्ति, संस्कृति और समृद्ध विरासत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी को ‘सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्देशक श्री भरतबाला गणपति जी एवं पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होने कहा है कि रामनामी समाज की अनूठी परंपरा हमारी लोक संस्कृति का गौरवशाली प्रतीक है। यह सम्मान छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान दिलाएगा।

Exit mobile version