दोपहिया वाहन एवं आटो वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर शहजाद अली गिरफ्तार

रायपुर। दोपहिया वाहन एवं आटो वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर शहजाद अली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 1 दोपहिया वाहन और 1 आटो वाहन जब्त किया है। जिसकी कीमत लगभग 1,10,000 रूपये बताई जा रही है। आरोपी मूलत उत्तरप्रदेश का निवासी है।
मिली जानकारी के अनुसार कमलेश साहू ने बूढापारा से अपनी दोपिहया वाहन चोरी होने की थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 345/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। जाँच के दौरान थाना कोतवाली पुलिस की टीम ने घटना स्थल के आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर घटना में संलिप्त खमतराई निवासी शहजाद अली उर्फ भिण्डी को पकड़कर पूछताछ की। जिस पर आरोपी ने कुछ दिवस पूर्व थाना कोतवाली क्षेत्र से 1 आटो वाहन चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की 1 दोपहिया वाहन तथा 01 नग आटो वाहन जब्त किया है।


