शातिर अपराधी 94 सीसी नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार, 16 हजार का इनामी है आरोपी

रीवा @ सुभाष मिश्रा ।  रीवा जिले की मऊगंज पुलिस ने 16 हजार के इनामी फरार आरोपी को 94 सीसी नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि घुरेहटा (गाड़ा) निवासी शातिर फरार आरोपी सतीश उर्फ कल्लू जयसवाल पुत्र मोहन जायसवाल अपने एक अन्य साथी के साथ अबैध नशीली कफ सिरप की खेप लेकर मऊगंज बाईपास ओवर ब्रिज की ओर पल्सर बाइक में सवार होकर आ रहा है. मऊगंज पुलिस ने इसकी जानकारी अपने अधिकारियों को उपलब्ध कराई और आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमें बनाकर जाल बिछा दिया. आरोपी इतना शातिर था जो एक वर्ष ज्यादा समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था शातिर आरोपी को पकड़ना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था.

रीवा एसपी विवेक सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मऊगंज विवेक कुमार लाल व एसडीओपी मऊगंज नवीन दूबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी IPS अंकित सोनी ने अपने हमराह स्टाफ द्वारा 2 टीमों का गठन कर जेल रोड और बाईपास की तरफ सर्चिंग कराया गया तो आरोपी कल्लू जायसवाल अपने एक अन्य साथी के साथ मऊगंज बायपास ओवरब्रिज के समीफ नशीली कफ सिरप की डिलीवर लेते समय पुलिस को दिख गया., तभी पुलिस ने उसे घेराबंदी करते हुऐ गिरफ्तार कर लिया और उसका साथी पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गया, तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से एक बोरी में 94 सीसी अवैध नशीली कफ सिरप बरामद हुई है. गिरफ्तार आरोपी कल्लू जायसवाल सहित एक अन्य फरार आरोपी के खिलाफ धारा 8.A. (C), 21, 22 एनडीपीएस एक्ट तथा 5/13 ड्रग्स कंट्रोल के तहत मामला दर्ज किया है.

गिरफ्तार आरोपी के कल्लू के खिलाफ 20 मामले है दर्ज मऊगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी सतीश उर्फ कल्लू जायसवाल के खिलाफ थाने मे 20 मामले दर्ज है। जिसमें 05 गम्भीर मामलो में फरार चल रहा था तथा माननीय न्यायालयों से आरोपी सतीश उर्फ कल्लू जैसवाल के विरुद्ध 05 गिरफ्तारी वारंट भी जारी हुआ था. सभी फरार मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की गई है,आरोपी संतीश उर्फ कल्लू जैसवाल पर फरारी मामले में रीवा एसपी द्वारा कुल 16 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ऑनक्स नशीली कफ सिरप 94 शीशी कुल कीमती 14,100 रुपये एवं एक पल्सर मोटर साइकल कीमती 1,50000/- रुपए कीमती जप्त किया है.

आरोपी को गिरफ्तार करने मे इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका आरोपी सतीश उर्फ कल्लू जायसवाल को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी IPS अंकित सोनी, उप निरीक्षक नागेंद्र यादव, सउनि पारसमणी बैसाखी, सउनि नरेंद्र मिश्रा, राजेंद्र सिंह, आरक्षक अवनीश पांडेय, आरक्षक विवेक यादव, आरक्षक अरविंद साहू, आर. पवन मेडा, आरक्षक नीलेश सिंह, आर.धर्मराज प्रजापति, आर. धर्मराज यादव, आर.संजीव सिंह, आर.शशिकांत का विशेष योगदान रहा.

Exit mobile version