वेंकटेश अय्यर को 16.75 करोड़ का नुकसान

Venkatesh Iyer suffered a loss of Rs 16.75 crore.

नई दिल्ली । भारतीय ऑलराउंडर और इंदौर के रहने वाले वेंकटेश अय्यर से आईपीएल-2026 की नीलामी (IPL 2026 Auction) में बड़ी रकम मिलने की उम्मीद की जा रही थी। माना जा रहा था कि पिछली नीलामी की तरह इस बार भी फ्रेंचाइजियां उन पर जमकर पैसा लुटाएंगी। हालांकि उन्हें खरीदार तो मिला, लेकिन कीमत उम्मीद से काफी कम रही और इसी वजह से उन्हें करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा। नीलामी में जब वेंकटेश अय्यर का नाम आया तो उनकी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहती थीं, लेकिन आखिरकार आरसीबी ने बाजी मारते हुए 7 करोड़ रुपये में उन्हें खरीद लिया। यह रकम वेंकटेश के लिए फायदे का सौदा साबित नहीं हुई।

Exit mobile version